26.8 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

दिल्ली के द्वारका में पिस्तौल और कारतूस के साथ एक गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Newsदिल्ली के द्वारका में पिस्तौल और कारतूस के साथ एक गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) दिल्ली के द्वारका में नंदू गिरोह का सदस्य होने के संदेह में एक व्यक्ति को एक पिस्तौल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वह द्वारका के भरथल गांव का निवासी है और उसे एक योजनाबद्ध अभियान के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, सिंह नंदू गिरोह का एक प्रमुख सदस्य है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह एक संगठित आपराधिक समूह है और दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में हिंसा, जबरन वसूली तथा अवैध हथियार रखने के कई मामलों में संलिप्त है।

पुलिस ने बताया कि सिंह कथित तौर पर कई पूर्व मामलों में शामिल है, जिनमें शस्त्र अधिनियम, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और लोक सेवकों पर हमला जैसे मामले शामिल हैं।

भाषा शुभम रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles