26.9 C
Jaipur
Thursday, August 14, 2025

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अभियान के दौरान मोर्टार गोले से महिला और दो बच्चों की मौत

Newsउत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अभियान के दौरान मोर्टार गोले से महिला और दो बच्चों की मौत

पेशावर, 13 अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जारी सैन्य अभियान के दौरान मोर्टार का गोला एक मकान पर गिरने से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पूर्व गढ़, बाजौर जिले के लोवी मामुंड और वार मामुंड तहसीलों में आतंकवादियों के खिलाफ सोमवार को तीन दिवसीय लक्षित अभियान शुरू किया, जहां कर्फ्यू लगा हु आ है।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान बृहस्पतिवार तक जारी रहने की संभावना है।

मंगलवार को मोर्टार का गोला एक मकान पर गिरने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। हमले में कई अन्य घायल भी हुए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने महिला और दो बच्चों की मृत्यु होने की पुष्टि की।

इस बीच, नौ अगस्त से अब तक अभियान के कारण लगभग 55,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। सैन्य अभियान के कारण 20,000 से अधिक परिवारों ने निर्धारित स्थानों पर शरण ली है, जबकि प्रांतीय सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है। बुधवार सुबह तक पंजीकरण जारी था।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन विस्थापितों को दिन में तीन बार भोजन उपलब्ध करा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को कर्फ्यू में ढील देते हुए खार-मुंडा, खार-नवागई, खार-सादिकाबाद और इनायत किल्ली सहित बाज़ारों और प्रमुख सड़कों को फिर से खोल दिया।

आतंकवादियों या सुरक्षा बलों के हताहत होने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भाषा अमित माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles