26.9 C
Jaipur
Thursday, August 14, 2025

कर्नाटक में अलग-अलग मामलों में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsकर्नाटक में अलग-अलग मामलों में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

पुत्तूर (दक्षिण कन्नड़), 13 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले की पुलिस ने तीन मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में चोरी के एक आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हावेरी के सवणूर निवासी शिवकुमार उर्फ शिवु के खिलाफ पुत्तूर शहर थाने में चोरी का मामला दर्ज था। वह नौ बार वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस की एक विशेष टीम ने 12 अगस्त 2025 को बेंगलुरु के अब्बिगेरे से उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, उप्पिनंगडी थाने में 2022 में दर्ज डकैती के मामले में फरार आरोपी सैयद कलीम उर्फ कल्लू मामू को पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरोपी बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर का निवासी है और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चार अन्य मामले भी दर्ज हैं।

तीसरे मामले में, कडबा पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कडबा थाने में 2019 में दर्ज मारपीट और धमकी के मामले में पिछले तीन साल से फरार आरोपी यूसुफ को 12 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया। यूसुफ कडबा के रामकुंज का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया।

भाषा, इन्दु नोमान

नोमान

नोमान

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles