28.9 C
Jaipur
Tuesday, August 19, 2025

कन्नड अभिनेता दर्शन रेणुकास्वामी मामले में न्यायालय की ओर से जामनत रद्द किये जाने के बाद गिरफ्तार

Newsकन्नड अभिनेता दर्शन रेणुकास्वामी मामले में न्यायालय की ओर से जामनत रद्द किये जाने के बाद गिरफ्तार

बेंगलुरु, 14 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के चर्चित रेणुकास्वामी हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद कन्नड़ अभिनेता दर्शन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

दर्शन की गिरफ्तारी से कुछ देर पहले ही मामले की मुख्य आरोपी और उनकी मित्र अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में लिया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्शन को बेंगलुरु के होसाकेरेहल्ली स्थित उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी के घर से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि अभिनेता गिरफ्तारी से बचना चाहता थे और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहता थे, लेकिन पुलिस को उनके ठिकाने की जानकारी मिल गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा धीरज अविनाश रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles