चंडीगढ़, 14 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हरजीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
यह सीट जून में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो जाने के कारण खाली हुई थी।
उपचुनाव की तारीख की घोषणा की जानी अभी बाकी है।
संधू (40) तरनतारन में भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2022 में भाजपा में शामिल होने से पहले, वह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में थे।
भाषा सुभाष माधव
माधव