नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राजेश गहलोत का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 60 साल के थे।
भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गहलोत का अंतिम संस्कार शनिवार को नवादा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
जैसे ही उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आई, हजारों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल और उनके आवास पर एकत्र हो गए।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और पंकज सिंह तथा कई अन्य भाजपा नेताओं ने गहलोत के परिवार से मुलाकात की।
भाषा
शुभम पारुल
पारुल
