(तस्वीर के साथ)
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रयागराज में हुए महाकुंभ के सफल आयोजन को भारत की शक्ति का प्रमाण बताया।
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि महाकुंभ में भारत की जीवंतता को साकार होते देखा गया।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रयागराज के महाकुंभ में हमने देखा कि भारत की जीवंतता किस तरह साकार होती है। करोड़ों लोग एक जगह, एक सोच, एक जीवन, एक प्रयास… यह दुनिया के लिए एक बड़ा आश्चर्य है।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘महाकुंभ की सफलता भारत की ताकत का प्रमाण है। हमारा देश भाषाओं की जीवंतता से भरा हुआ है…।’’
महाकुंभ हर 12 वर्ष में आयोजित होने वाला एक भव्य धार्मिक आयोजन है, जो इस बार 13 जनवरी से प्रयागराज में 45 दिनों तक आयोजित किया गया था। इस महाकुंभ में 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा