नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और सभी से राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं आत्मविकास और आत्मज्ञान की दिशा में प्रेरित करती हैं।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलकर परम सत्य की प्राप्ति के बारे में मानवता को संदेश दिया।
मुर्मू ने कहा कि यह पर्व हमें श्रीकृष्ण द्वारा प्रतिपादित शाश्वत मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर हम सभी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का पालन करने और अपने समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।’’
राष्ट्रपति ने भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा, ‘‘आनंद और उत्साह से भरे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई दी।’’
भाषा राखी माधव
माधव