30.3 C
Jaipur
Sunday, August 17, 2025

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन पर शोक जताया

Newsउत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन पर शोक जताया

लखनऊ, 15 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा,“नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री ला. गणेशन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने इसी पोस्ट में कहा, “प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

कोहिमा स्थित राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

भाषा आनन्द राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles