देशभर में SSC परीक्षाएं या तो रद्द कर दी गई या कई घंटे देरी से शुरू हुईं. कई परीक्षा केंद्र समय पर नहीं खुले, कहीं स्टाफ नदारद रहे, और छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
गड़बड़ियों के लिए पूर्व वेंडर कंपनी TCS (Tata Consultancy Services) कटघरे में है. हालांकि टीसीएस ने इन आरोप को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.
तो आखिर समाधान क्या है
SSC परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए.
घोषित परिणामों की पुनः समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र तकनीकी समिति का गठन हो.
सभी परीक्षा एजेंसियों की भूमिका की जांच और दोषियों पर जवाबदारी तय की जाए.
छात्रों की सुरक्षा से संबंधित घटनाओं की स्वतंत्र जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए.

